लाइव न्यूज़ :

देवास में मृत गाय को ट्रॉली के पीछे लटका कर ले जाने के मामले में दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

By भाषा | Updated: September 29, 2021 18:56 IST

Open in App

भोपाल, 29 सितंबर मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक मृत गाय के शव के निस्तारण के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे कथित तौर पर उल्टा लटका कर ले जाने के मामले में स्थानीय निकाय के दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने यह कदम बुधवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उठाया।

एक अधिकारी ने बताया कि कथित घटना देवास जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर दूर नेमावर कस्बे के संदलपुर इलाके में सात सितंबर को हुई जबकि घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए नेमावर नगर परिषद के एक अस्थाई कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई है और एक सफाई निरीक्षक को उसके वर्तमान प्रभार से हटा दिया गया है।

इससे पहले दिन में बजरंग दल के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार जी एस पटेल को एक ज्ञापन सौंपा।

पटेल ने कहा, ‘‘ मृत गाय को ट्रैक्टर ट्रॉली में गलत तरीके से ले जाने के संबंध में हमें एक ज्ञापन मिला है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।’’

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं, वायरल वीडियो में गाय के शव को ट्रैक्टर ट्राली के पिछले हिस्से में उल्टा लटका कर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक मृत गाय के शव को कथित तौर पर ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे बांधकर सड़क पर घसीट कर ले जाने की घटना हुई थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नगर प्रशासन को दो श्रमिकों को बर्खास्त करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे