लाइव न्यूज़ :

खेतों में फसल अवशेष जलाने पर तीन किसानों के खिलाफ कार्रवाई

By भाषा | Updated: November 12, 2021 21:59 IST

Open in App

बेतिया, 12 नवंबर बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला प्रशासन ने खेतों में फसल अवशेष जलाने को लेकर तीन किसानों के खिलाफ कार्रवाई की है।

जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने शुक्रवार को कहा कि देखने में आ रहा है किसान पराली को जला देते हैं जिससे मिट्टी एवं पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है।

कुमार द्वारा ली गई फसल अवशेष प्रबंधन की समीक्षात्मक बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खेत में धान की पराली जलाने को लेकर मैनाटांड प्रखंड अंतर्गत जबदी गांव के तीन किसानों हरख महतो, नन्दकिशोर कुशवाहा और मंजूर मियां के विरुद्ध कार्रवाई की गई है और उन्हें कृषि विभाग द्वारा संचालित एवं क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के लाभ से अगले तीन साल तक वंचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ठकराहां प्रखंड अंतर्गत कोईरपट्टी पंचायत क्षेत्र के किसान रामाशीष चौधरी को चेतावनी दी गई है तथा फसल अवशेष नहीं जलाने को कहा गया है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों के बीच कृषि विभाग द्वारा जारी फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित जागरूकता संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार और इसके लिए जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल