लाइव न्यूज़ :

अभिनय मेरा अंतिम लक्ष्य: लीवा मिस दीवा सुपरनेशनल 2021 की विजेता रितिका खतानी ने कहा

By भाषा | Updated: October 10, 2021 16:42 IST

Open in App

मुंबई, 10 अक्टूबर लीवा मिस दीवा सुपरनेशनल 2021 की विजेता रीतिक खतानी ने कहा कि मनोरंजन जगत का हिस्सा बनना हमेशा से उनका सपना था।

पुणे में पली-बढ़ीं 19 वर्षीय खतानी को पिछले हफ्ते आयोजित समारोह में इस खिताब से नवाजा गया था।

अकेली मां की परवरिश में बड़ी हुईं खतानी ने कहा कि वह भविष्य में अभिनय के क्षेत्र मे जाना चाहती हैं।

खतानी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “शोबिज (मनोरंजन उद्योग) मेरा अंतिम लक्ष्य है। मेरा जुनून, मेरी दिलचस्पी और प्यार अभिनय है। भले ही सौंदर्य स्पर्धा के बारे में मैंने सोचा था लेकिन मेरी मां ने मुझे इस तरफ जाने के लिए प्रेरित किया।”

उन्होंने कहा, “उनके सपने मेरे सपने हैं। उन्होंने मुझे एक बार इस बारे में विचार करने के लिए प्रेरित किया और मेरा मानना है कि वह सब अब सही साबित हुआ है। मेरी प्रेरणा शक्ति, साथी, मेरी मां ने मुझे यह मौका दिया, उन्होंने मुझे उड़ने के लिए पंख दिए।”

वर्तमान में मुंबई के जय हिंद कॉलेज से जनसंचार और मीडिया में स्नातक की डिग्री प्राप्त कर रहीं खतानी के लिए अपने परिवार के साथ उनका अटूट बंधन उनकी ताकत थी।

लीवा मिस दीवा सुपरनेशनल का खिताब जीतने के बाद, खतानी ने कहा, उनके लिए यह खिताब "सब कुछ" है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos