लाइव न्यूज़ :

अपने कार्यकाल के दौरान कानून के अनुसार काम किया : तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित

By भाषा | Updated: September 12, 2021 22:39 IST

Open in App

चेन्नई, 12 सितंबर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में ''कानून के अनुसार'' काम किया। साथ ही, उन्होंने प्यार देने और अपनापन के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया।

पुरोहित ने एक बयान में कहा, हालांकि कुछ ऐसे मुद्दे रहे जिन्होंने ''सभी के धैर्य और दृढ़ता'' की परीक्षा ली, लेकिन अंतिम परिणाम हमेशा सकारात्मक रहा।

राजभवन द्वारा जारी बयान में उन्होंने कहा, ''मैंने राज्य के संदर्भ में संविधान के संरक्षक के रूप में क़ानून के अनुसार काम किया। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि तमिलनाडु के सभी क्षेत्रों के लोगों ने मेरे फैसलों का समर्थन किया। मुझे यह सबकुछ हमेशा याद रहेगा।''

अक्टूबर 2017 में पदभार संभालने के बाद, पुरोहित के जिलों के दौरे और अधिकारियों के साथ उनकी बैठकों का तत्कालीन मुख्य विपक्षी दल द्रमुक ने कड़ा विरोध किया था। साथ ही राज्य के कुलपतियों के पदों पर नियुक्तियों के सिलसिले में भी उन्हें पार्टियों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

द्रमुक ने उनपर जिलों के दौरे और अधिकारियों के साथ बैठकें करने जैसे कार्यों के जरिये राज्य के अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था।

पुरोहित ने यह कहते हुए अपना बचाव किया कि ऐसे अवसरों के दौरान उन्होंने कानून के अनुसार काम किया।

नगालैंड के राज्यपाल के रूप में सेवाएं देने वाले पूर्व शीर्ष आईपीएस अधिकारी आर एन रवि को तमिलनाडु का नया राज्यपाल नामित किया गया है। पुरोहित रवि के पदभार ग्रहण करने तक तमिलनाडु के राज्यपाल बने रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?