लाइव न्यूज़ :

एसीएससी ने किसान प्रदर्शन स्थल पर 'लिंचिंग' के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को कहा

By भाषा | Updated: October 15, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास कुंडली में किसानों के प्रदर्शन स्थल पर एक शख्स की भीड़ द्वारा हत्या (लिंचिंग) के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हरियाणा पुलिस से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

आयोग के प्रमुख विजय सांपला ने हरियाणा पुलिस से शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट भी देने को कहा।

दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास कुंडली में किसानों के प्रदर्शन स्थल पर एक व्यक्ति की भीड़ ने हत्या की, उसके हाथ काट दिए और शव को वहां लगे धातु अवरोधक से बांध दिया। इस निर्मम घटना के लिए निहंगों के समूह को जिम्मेदार ठहराया गया है।

सांपला ने कहा कि मृतक की पहचान लखबीर सिंह के तौर पर हुई है जिसका ताल्लुक अनुसूचित जाति के समुदाय से था।

सांपला ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि एनसीएससी ने हरियाणा पुलिस से 24 घंटे के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट मांगी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई एक वीडियो क्लिप में, कुछ निहंग जमीन पर खून से लथपथ पड़े व्यक्ति के पास खड़े दिख रहे हैं। क्लिप में निहगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि व्यक्ति को सिखों की पवित्र पुस्तक का अपमान करने की सजा दी गई है।

केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाप दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि निहंगों के एक समूह ने इस निर्मम हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित