लाइव न्यूज़ :

उप्र के बागपत में एक तरफा प्यार के चलते दो किशोरियों पर तेजाब से हमला

By भाषा | Updated: December 15, 2021 01:18 IST

Open in App

बागपत (उत्तर प्रदेश), 14 दिसंबर बागपत के रोशनगढ़ गांव में एक व्यक्ति ने दो नाबालिग बहनों पर तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी बड़ी बहन से एक तरफा प्यार करता था।

उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार रात को हुई। तरन्नुम (16) और मंतासा (14) जब सो रही थीं, तभी मुरसलीन ने दोनों पर तेजाब फेंक दिया और वहां से फरार हो गया।

दोनों बहनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और उन्हें बाद में बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी बड़ी बेटी का पिछले एक साल से लगातार पीछा कर रहा था।

पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos