लाइव न्यूज़ :

करियर में दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करना किसी ‘‘वरदान’’ से कम नहीं : धनुष

By भाषा | Updated: March 23, 2021 12:25 IST

Open in App

चेन्नई, 23 मार्च फिल्म ‘असुरन’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले, दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता धनुष ने मंगलवार को शुभकामनाओं के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि अपने करियर में शीर्ष पुरस्कार दो बार हासिल करना किसी ‘‘वरदान’’ से कम नहीं है।

धनुष को सोमवार को घोषित किए गए 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म ‘असुरन’ में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।

इससे पहले अभिनेता (37) को 2011 में फिल्म ‘आदुकलम’ के लिए यह सम्मान मिला था।

धनुष ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि अपने करियर में लगभग दो दशक के भीतर मिलने वाले इस प्यार और प्रशंसा से वह अभिभूत हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘ मुझे आज सुबह उठते ही यह बेहतरीन खबर मिली कि, मुझे ‘असुरन’ के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में पुरस्कार हासिल करना एक सपने जैसा है और दो बार इसे जीतना किसी वरदान से कम नहीं है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना लंबा सफर तय कर पाऊंगा।’’

अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया और उन्हें अपनी ताकत का जरिया बताया।

धनुष के अलावा अभिनेता मनोज बाजपेयी को भी फिल्म ‘भोंसले’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल