इंदौर की 100 फीसद शहरी आबादी को कोविड टीके की पहली खुराक देने का लक्ष्य हासिल

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:52 IST2021-08-13T20:52:52+5:302021-08-13T20:52:52+5:30

Achieved the target of giving first dose of Kovid vaccine to 100 percent urban population of Indore | इंदौर की 100 फीसद शहरी आबादी को कोविड टीके की पहली खुराक देने का लक्ष्य हासिल

इंदौर की 100 फीसद शहरी आबादी को कोविड टीके की पहली खुराक देने का लक्ष्य हासिल

इंदौर, 13 अगस्त मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर ने महामारी के खिलाफ टीकाकरण का अहम पड़ाव शुक्रवार को पार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक सात महीनों के अभियान के बाद शहर में सभी लक्षित लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दे दी गई है।

इंदौर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया, "हमने शहरी क्षेत्र के 18.81 लाख पात्र लोगों को महामारी रोधी टीका लगाने का लक्ष्य तय किया था। अब तक हम शहर के 18.82 लाख नागरिकों को टीके की पहली खुराक दे चुके हैं।"

पाल ने कोविड-19 के खिलाफ इस उपलब्धि का श्रेय इंदौर के नागरिकों की जागरूकता को देते हुए उनसे अपील की कि वे तय समय पर टीके की दूसरी खुराक भी लगवाएं।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी और पहले दौर में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की खुराक दी गई थी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1,53,021 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

हालांकि, महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने पर इन दिनों जिले में रोजाना मिलने वाले नये संक्रमितों की तादाद इकाई अंक पर सिमट गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Achieved the target of giving first dose of Kovid vaccine to 100 percent urban population of Indore

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे