लाइव न्यूज़ :

आचार्य देवव्रत ने गुजरात के नये राज्यपाल के तौर पर ली शपथ

By भाषा | Updated: July 22, 2019 17:44 IST

आर्य समाज के साथ जुड़े रहे देवव्रत ने इससे पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ‘गुरुकुल’ के प्रधानाचार्य के तौर पर सेवाएं दी हैं। हिंदी में स्नातकोत्तर (पीजी) देवव्रत को अकादमिक एवं प्रशासनिक कार्यों में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के 20वें राज्यपाल के रूप में देवव्रत ने संस्कृत में शपथ ली। गुजरात के राज्यपाल का प्रभार संभालने से पहले देवव्रत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।

आचार्य देवव्रत ने गुजरात के नये राज्यपाल के रूप में सोमवार को शपथ ली। यहां राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 60 वर्षीय देवव्रत को गुजरात उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अनंत एस दवे ने शपथ दिलाई। गुजरात के 20वें राज्यपाल के रूप में देवव्रत ने संस्कृत में शपथ ली।

पूर्व राज्यपाल ओ पी कोहली, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्य विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, कैबिनेट के कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे। गुजरात के राज्यपाल का प्रभार संभालने से पहले देवव्रत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।

आर्य समाज के साथ जुड़े रहे देवव्रत ने इससे पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ‘गुरुकुल’ के प्रधानाचार्य के तौर पर सेवाएं दी हैं। हिंदी में स्नातकोत्तर (पीजी) देवव्रत को अकादमिक एवं प्रशासनिक कार्यों में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्हें विश्व भर में भारतीय संस्कृति एवं वैदिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार की दिशा में काम करने और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया