लाइव न्यूज़ :

महिला की अश्लील तस्वीर पोस्ट करने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

By भाषा | Updated: July 3, 2021 21:25 IST

Open in App

प्रयागराज, तीन जुलाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोशल मीडिया पर एक महिला की अश्लील तस्वीर पोस्ट करने के आरोपी व्यक्ति की जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। अदालत ने इस कथित अपराध को “असामाजिक गतिविधि और समाज को खतरा बताया।”

न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने प्रयागराज के मानव नाम के व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा, “एक सीडी भी सामने आई है जिसमे याचिकाकर्ता उस महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहा है। इस तरह का आचरण और अपराध एक तरह से असामाजिक गतिविधि और समाज के लिए खतरा है।”

याचिकाकर्ता के मुताबिक, वह और महिला लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में थे और जब महिला अपनी पढ़ाई के लिए विदेश गई तो उसने संबंध खत्म कर लिए। अतीत के संबंधों पर पर्दा डालने के अपने परिवार के दबाव में महिला ने संबंध खत्म किए।

याचिकाकर्ता ने अपने बचाव में कहा कि उसने किसी भी तरह से उस महिला को नहीं धमकाया और ना ही उसकी कोई फोटो फेसबुक पर डाली।

इससे पूर्व, अदालत ने जांच अधिकारी द्वारा एकत्रित साक्ष्यों को तलब कर उसे देखा और कहा, “प्रथम दृष्टया इन आरोपों में दम दिखाई पड़ता है क्योंकि केस डायरी में तथ्यों से पता चलता है कि याचिकाकर्ता और उस महिला के अश्लील फोटो फेसबुक पर पोस्ट किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू