लाइव न्यूज़ :

विचाराधीन कैदी को फरार होने में मदद करने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

By भाषा | Updated: November 17, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक विचाराधीन कैदी को अस्पताल से भागने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि कुख्यात अपराधी को फरार होने में मदद की साजिश रचने की व्यापक अहमियत होती है जोकि सार्वजनिक सुरक्षा और समाज के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि एक विचाराधीन कैदी ,जोकि कुख्यात अपराधी है, को कानून की गिरफ्त से छुड़ाने में मदद करने के कृत्य से पुलिस व न्यायिक प्रशासन पर से जनता का भरोसा डगमगा सकता है।

न्यायमूर्ति सुब्रह्मणयम प्रसाद ने कहा कि इस स्थिति में आरोपी को जमानत प्रदान करना अन्य अपराधियों को ऐसे कृत्य को दोहराने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। इसके साथ ही अदालत ने आरोपी भूपेंद्र सिंह उर्फ भुट्टन की याचिका खारिज कर दी।

अदालत ने कहा कि इस मामले में लगभग 10-12 लोग कुख्यात अपराधी कुलदीप उर्फ फज्जा का भगाने की साजिश में शामिल थे जिसे फरार कराने के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर अराजकता पैदा की गई।

अभियोजन के अनुसार सिंह ही वह व्यक्ति था जो कुलदीप को जयपुर गोल्डन अस्पताल से अपनी स्कूटी पर बैठाकर ले गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र