लाइव न्यूज़ :

किशोरी की हत्या के बाद आरोपी युवक ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: November 22, 2020 10:02 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 22 नवंबर बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में शनिवार शाम एक किशोरी की कथित रूप से हत्या करने के आरोपी युवक का शव रात में रेल पटरी पर मिला।

अतर्रा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखिलेश मिश्रा ने रविवार सुबह 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘शनिवार रात करीब नौ बजे गल्ला मंडी के नजदीक राजा का तालाब बस्ती में रेल पटरी पर एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान नन्हे आरख (25) निवासी महदू पुरवा के रूप में हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इसके पहले नन्‍हे आरख शाम करीब छह बजे अपनी भाभी की छोटी बहन (17) पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि रात नौ बजे रेल पटरी पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली।''

एसएचओ ने बताया, ‘‘किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया था। आज सुबह आरोपी युवक के शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘मृत किशोरी मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली थी और वह महदू पुरवा स्थित अपनी बड़ी बहन की ससुराल कुछ दिन पहले ही आयी थी।’’

मिश्रा ने परिजनों के हवाले से बताया कि शनिवार शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई और युवक ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर लड़की की हत्या कर दी।

एसएचओ ने कहा, ‘‘किशोरी का बलात्कार हुआ या नहीं, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों