लाइव न्यूज़ :

गुजरात में जमानत पर बाहर आए आरोपी की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:50 IST

Open in App

मोरबी, आठ सितंबर गुजरात के मोरबी शहर में जमानत पर बाहर आए हत्या मामले के एक आरोपी की कुछ लोगों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को शाम करीब साढ़े नौ बजे भक्तिनगर सर्किल के पास गोलीबारी हुई और पुलिस ने संदेह जताया कि यह घटना पिछले साल दिसंबर में हुए हत्याकांड का नतीजा है। गोलीबारी में मारे गए व्यक्ति को इसी हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था।

मोरबी के एक-मंडल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान हनीफ हाजी कसमानी (55) के रूप में हुई हैं। हिस्ट्री शीटर कसमानी को हत्या मामले में हाल में जमानत पर रिहा किया गया था।

उन्होंने बताया कि कसमानी और कुछ अन्य लोग एक एसयूवी में राजकोट से मोरबी लौट रहे थे जब एक अन्य कार में सवार कुछ लोगों ने यहां भक्तिनगर सर्किल के पास उन पर कथित तौर पर गोलियां चलायी।

पुलिस ने बताया कि हमलावर ने अपनी कार से सड़क को अवरुद्ध कर दिया और एसयूवी पर गोलियां चलाई जिसमें कसमानी सवार था। घटना में कसमारी की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 समेत विभिन्न धाराओं और शस्त्र कानून और गुजरात पुलिस कानून के प्रावधानों के तहत नौ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?