लाइव न्यूज़ :

टोंक में बच्ची से दुष्कर्म-हत्या मामले में आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: December 4, 2019 05:56 IST

उल्लेखनीय है कि छह वर्षीय बच्ची शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वापस घर नहीं लौटी।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया अदालत ने आरोपी को छह दिसम्बर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

 पुलिस ने टोंक जिले के अलीगढ थाना क्षेत्र में शनिवार को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां अदालत ने आरोपी को छह दिसम्बर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

थानाधिकारी रामकिशन ने बताया कि आरोपी महेंद्र उर्फ धोल्या को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिये छह दिसम्बर तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया। मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के साथ दुष्कर्म होना बताया गया है, लेकिन वास्तविक पुष्टि एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद हो पायेगी।

उल्लेखनीय है कि छह वर्षीय बच्ची शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की तो उसका शव रविवार को खेडली गांव के पास सुनसान जगह पर मिला। यह जगह स्कूल से लगभग 400 मीटर की दूरी पर है। 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos