लाइव न्यूज़ :

अनुसूचित जाति की दो महिलाओं को गरबा करने से रोकने का आरोप

By भाषा | Updated: October 12, 2021 00:49 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 अक्टूबर गुजरात के वडोदरा शहर में नवरात्रि के उत्सव के दौरान अनुसूचित जाति की दो महिलाओं को गरबा नृत्य करने से कथित तौर पर रोक दिया गया, जिसके बाद तीन पुरुषों और एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।

रविवार रात को हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर गुजरात के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री प्रदीप परमार ने जांच के आदेश दिए और वडोदरा जिला पुलिस अधीक्षक और जिलाधीश को घटनास्थल का दौरा करने को कहा।

यह कथित घटना वडोदरा जिले में सावली पुलिस थाने के तहत आने वाले पिलोल गांव की है जब अनुसूचित जाति की एक महिला और उसकी एक रिश्तेदार को एक पंडाल में गरबा नृत्य करने से रोक दिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक एस. के. वाला ने कहा, ‘‘सोमवार को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, ऊंची जाति की एक महिला ने दो दलित महिलाओं को गरबा करने से रोक दिया और उन्हें पंडाल से जाने को कहा। आरोपी महिला ने जातिवादी टिप्पणियां कर उनका अपमान भी किया। जब महिला का पति घटनास्थल पर पहुंचा तो आरोपी महिला के साथ छत्रसिंह परमार और दो अन्य लोगों ने भी उन पर जातिवादी टिप्पणी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं