लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में छायाकार के कैमरे चुराने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 8, 2021 14:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दिल्ली में एक छायाकार के कैमरे तथा अन्य सामान चुराने के आरोप में 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान मदनगीर के निवासी नरेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। कुमार दिल्ली में हत्या के एक मामले में आरोपी है। कोविड-19 महामारी के दौरान उसे जमानत मिली हुई है। इसी दौरान उसने चोरी के अपराध को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, सत्यम वर्मा नामक व्यक्ति ने फरवरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति उसके दो कैमरे और अन्य सामान लेकर भाग गया है।

शिकायतकर्ता ने बताया था कि आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिये उससे संपर्क कर राजस्थान के जयपुर में एक कार्यक्रम के लिये किराये पर उसके कैमरे बुक किये।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी पीड़ित को किराए की एक कार में साउथ एक्सटेंशन से अपने साथ ले गया। उसने किराये के वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पड़ोसी राज्य हरियाणा के दारुहेड़ा में एक रेस्त्रां पर कार रोकी। इस दौरान जब वर्मा दोपहर का भोजन करने लगा तो आरोपी उसके कैमरे और अन्य सामान लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर में इसी तरह तीन -चार लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। उसके खिलाफ हरियाणा के बिलासपुर और राजस्थान के नीमराना में ऐसे ही मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल पूरी करने के बाद आरोपी को मदनगीर से गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?