लाइव न्यूज़ :

एनसीआर में झपटमारी का आरोपी मुठभेड़ के बाद नोएडा में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 14, 2021 23:23 IST

Open in App

नोएडा, 14 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मोबाइल और आभूषण छीनने के आरोपी दिल्ली के एक अपराधी को नोएडा पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) रणविजय सिंह ने कहा कि सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में सुबह में मुठभेड़ के बाद आरोपी जख्मी हो गया।

सिंह ने कहा, ‘‘नोएडा पुलिस झपटमारी के मामलों पर काम कर रही है और हमने कुछ स्थानों और समय विशेष को चिह्नित किया है, जिस दौरान इस तरह की घटनाएं ज्यादा होती हैं।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ऋषभ दलाल बताया, जिसके खिलाफ झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि दलाल पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहता है और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में झपटमारी के लिए अपने सहयोगियों के साथ काम करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू