नकली पैर में छुपाकर 13.5 लाख रुपए के नशीले पदार्थों की तस्करी करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 19, 2021 01:32 IST2021-05-19T01:32:05+5:302021-05-19T01:32:05+5:30

Accused of smuggling narcotics worth Rs 13.5 lakh by hiding in fake legs arrested | नकली पैर में छुपाकर 13.5 लाख रुपए के नशीले पदार्थों की तस्करी करने का आरोपी गिरफ्तार

नकली पैर में छुपाकर 13.5 लाख रुपए के नशीले पदार्थों की तस्करी करने का आरोपी गिरफ्तार

नागपुर, 18 मई महाराष्ट्र के नागपुर में अपने नकली पैर में छुपाकर रखे गए 13.10 लाख रुपए के मेफेड्रोन और 39,000 रुपए के हशीश की तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला सलमान नादिर खान (24) नशीले पदार्थों को अपने नकली पैर में छुपाकर मुंबई से नागपुर लाता था और उन्हें यहां अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेचने वाले दो लोगों को देता था।

अधिकारी ने बताया कि उसे सोमवार रात को मुंबई से आई एक ट्रेन से उतरते समय गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Accused of smuggling narcotics worth Rs 13.5 lakh by hiding in fake legs arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे