लाइव न्यूज़ :

महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 4, 2021 22:58 IST

Open in App

आगरा (उप्र), चार जुलाई आगरा में एक पूर्व महापौर की बहू के साथ लकड़ी कारोबारी ने नाम बदलकर दोस्ती की और फिर ब्लैकमेल करके उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा।

आगरा के पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहन पी बोत्रे के अनुसार आरोपी के खिलाफ भादंसं और धर्मांतरण की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता आगरा के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी आगरा के एक पूर्व महापौर के बेटे के साथ हुई थी। पुलिस के अनुसार, 2005 में उसके पति की मौत हो गई थी। इसके कुछ साल बाद लखनऊ में एक पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात लकड़ी कारोबारी आरिफ उर्फ आदित्य से हुई।

महिला का आरोप है कि आरिफ ने अपना नाम आदित्य आर्या और खुद को लकड़ी कारोबारी बताते हुए उसे इस बिजनेस में शामिल होने की पेशकश की। इसके बाद से दोनों की दोस्ती हो गई।

पीड़िता का आरोप है कि माथे पर टीका लगाते हुए आरिफ ने एक फोटो खिंचवाई। इसे ऐसा एंगल दिया जैसे वह पीड़िता की मांग में सिंदूर भर रहा हो। महिला का आरोप है कि इसी फोटो को दिखाकर वह ब्लैकमेल करके उसका शारीरिक शोषण करने लगा और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो