लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 8, 2021 17:05 IST

Open in App

बलिया, आठ दिसंबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अगवा कर तेलंगाना ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

बांसडीह की पुलिस उपाधीक्षक प्रीति त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी को तीन महीने पहले गत 10 सितम्बर को आकाश राजभर नाम के युवक ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था । प्रीति ने बताया कि इस मामले में आकाश के खिलाफ 10 सितम्बर को किशोरी की मां की शिकायत पर अगवा करने का मामला दर्ज किया गया है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को किशोरी को बरामद कर लिया । किशोरी ने बयान दिया है कि आकाश अगवा कर उसे तेलंगाना ले गया तथा तीन महीने तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई है ।

उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान पर मुकदमें में धाराओं की बढोत्तरी की गई है । पुलिस ने आरोपी आकाश राजभर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे