किशोरी से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 23, 2021 12:50 IST2021-09-23T12:50:44+5:302021-09-23T12:50:44+5:30

Accused of raping teenager arrested | किशोरी से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 23 सितंबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 14 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि शहर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने दिवाकर तांडी (40) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि इस महीने की 21 तारीख को जब बालिका की मां घर पर नहीं थी तब तांडी बालिका के घर में जबरन घुसा और बालिका से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी तांडी ने बालिका को इस बारे में किसी को भी कुछ बताने पर उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में जब ​बालिका ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी तब दोनों पुलिस थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि बालिका की शिकायत पर पुलिस ने तांडी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी तांडी को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Accused of raping teenager arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे