लाइव न्यूज़ :

भदोही में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 3, 2021 00:24 IST

Open in App

भदोही (उप्र), दो अक्टूबर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरयावा थाना इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सुरयावा थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी पंकज कुमार लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। आरोप है कि उसने नाबालिग से कई बार बलात्कार किया जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। उन्होंने बताया कि 10 सितम्बर, 2020 को वह नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया जिसके बाद लड़की के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया। नाबालिग लड़की और आरोपी तभी से लापता थे।

मौर्य ने बताया कि नाबालिग पांच दिन पहले नवजात बच्चे के साथ पड़ोस के एक गांव में देखी गई। यह सूचना मिलने पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसकी मेडिकल जांच करवाई। किशोरी के जरिए पंकज कुमार को शनिवार को सुरयावा रेलवे स्टेशन बुलाया गया जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि किशोरी को उसके सात महीने के बच्चे के साथ नारी निकेतन भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos