नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 3, 2021 13:42 IST2021-07-03T13:42:30+5:302021-07-03T13:42:30+5:30

Accused of raping minor arrested | नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, तीन जुलाई गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया है।

नोएडा सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी को रमेश कुमार नामक युवक 22 जून को कथित तौर पर अगवा कर ले गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। किशोरी का चिकित्सा परीक्षण करवाया गया तो उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार दोपहर को आरोपी रमेश को गिरफ्तार किया और उसे अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Accused of raping minor arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे