उत्तर प्रदेश के दादरी में बच्ची से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
By भाषा | Updated: November 3, 2021 09:43 IST2021-11-03T09:43:37+5:302021-11-03T09:43:37+5:30

उत्तर प्रदेश के दादरी में बच्ची से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, तीन नवंबर उत्तर प्रदेश के दादरी में चार साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि शिकोहाबाद निवासी विनोद कुमार 19 अक्टूबर को दादरी में चार वर्षीय एक बच्ची को कुछ खिलाने के बहाने उसे घर से ले गया तथा उससे बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार था। आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।