लाइव न्यूज़ :

नशीला पदार्थ खिलाकर युवक पर बलात्कार करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

By भाषा | Updated: March 12, 2021 12:08 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), 12 मार्च उत्तर प्रदेश के ललितपुर की तालबेहट कोतवाली में बृहस्पतिवार को एक युवती ने साढ़े तीन वर्ष पूर्व एक युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर कथित रूप से बलात्कार करने और अश्लील वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया है।

तालबेहट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बृहस्पतिवार की शाम युवक अजयपाल सिंह यादव उर्फ गुड्डू के खिलाफ एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे बलात्कार करने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है।

एसएचओ ने कहा, "मामला साढ़े तीन वर्ष पुराना है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है और मामले की जांच की जा रही है। जांच निष्कर्ष आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

वर्मा ने कहा,‘‘पीड़िता सरकारी नौकरी कर रही है और प्रथमदृष्टया यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला प्रतीत होता है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा