लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

By भाषा | Updated: February 24, 2021 10:52 IST

Open in App

कौशांबी (उप्र), 24 फरवरी कौशांबी के एक गांव में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक मंगलवार को इलाहाबाद में पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि 20 फरवरी को एक मुठभेड़ के बाद आरोपी को एक अन्य व्यक्ति के साथ पकड़ा गया था। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया था। उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह वह वहां तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

एसपी ने बताया कि दोनों कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गयी है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को तीन लोगों ने नाबालिग से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया था।

पुलिस के अनुसार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग