लाइव न्यूज़ :

बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है देश विरोधी नारे लगाने का आरोपी: पुलिस

By भाषा | Updated: October 22, 2021 15:59 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 22 अक्टूबर थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में गत 19 अक्टूबर को पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक व्यक्ति पूर्व में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में भी जेल जा चुका है। पुलिस जांच के दौरान यह बात सामने आई है। वहीं, देश विरोधी नारेबाजी को लेकर कई और संदिग्ध पुलिस के रडार पर हैं।

मामला ईद ए मिलाद उन नबी के अवसर पर यहां सेक्टर-8 में गत मंगलवार को निकाले गए जुलूस के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जाने से जुड़ा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह सेक्टर-20 थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस की जांच में वीडियो सही पाया गया था। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद जफर, समीर अली और अली रजा को गिरफ्तार किया था।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जांच में पता चला है कि इन लोगों में से एक मोहम्मद जफर वर्ष 2018 में बजरंग दल के नेता अजय चौधरी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में भी जेल जा चुका है।

उन्होंने कहा कि देश विरोधी नारेबाजी के मामले में कई और संदिग्ध पुलिस के रडार पर हैं।

इस बीच, कुछ हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने के मामले में आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे