लाइव न्यूज़ :

बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 20, 2021 14:35 IST

Open in App

बिजनौर, 20 सितंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक विवाहित महिला की हत्या के मामले में उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने महिला की पहचान छिपाने और हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को ट्रक से कुचल दिया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने सोमवार को जानकारी दी कि 18 सितंबर को एनएच 74 पर थाना अफजलगढ़ के ग्राम जिक्रीवाला में सड़क पर अज्ञात महिला का शव मिला था। शव के ऊपर और आस पास टायरों के रगड़ तथा घसीट के निशान थे जिससे मामला संदिग्ध लग रहा था। महिला की पहचान 32 वर्षीय मनप्रीत कौर पत्नी सुखबीर सिंह के रूप में हुई जो ग्राम भिकमपुरी, जिला ऊधमसिंह नगर की रहने वाली थी। सुखबीर ने महिला के कथित प्रेमी नफीस पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना अफजलगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने 19 सितंबर को नफीस को अफजलगढ़ की शुगर मिल के पास से गिरफ्तार कर लिया। नफीस ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि मनप्रीत और उसके बीच कुछ सालों से प्रेम संबंध थे तथा बीते दो-तीन वर्ष से मनप्रीत उसी के साथ रहती थी। वह उससे पत्नी को तलाक देने की जिद कर रही थी और बात नहीं मानने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि इससे परेशान होकर 16-17 सितंबर की रात वह मनप्रीत को ट्रक में बैठाकर लाया और लोहे की रॉड से उसकी हत्या कर दी। फिर सड़क पर शव डालकर पहचान छिपाने और दुर्घटना का मामला बनाने के लिए ट्रक के पहिए शव के ऊपर और आस पास घसीट दिए। पुलिस ने नफीस के पास से मृतका का मोबाइल, आधार कार्ड, हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और ट्रक जब्त कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए