लाइव न्यूज़ :

मुंबई में मनसे नेता की हत्‍या का आरोपी लखनऊ में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 3, 2021 15:06 IST

Open in App

लखनऊ, तीन अप्रैल उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता एवं आरटीआई कार्यकर्ता जमील अहमद शेख की हत्‍या के आरोपी इरफान सोनू शेख मंसूरी उर्फ राजधनिया को शनिवार को यहां लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया।

मनसे नेता की महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 23 नवंबर, 2020 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस मामले में यह जानकारी मिली थी कि गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के खीरिया निवासी इरफान सोनू ने यह हत्या की थी।

एसटीएफ के अनुसार सोनू को मुखबिर की सूचना पर राजधानी के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के कठौता झील चौराहे के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सोनू ने बताया कि 23 नवंबर को मुंबई में ओसामा नाम के एक व्यक्ति ने उसे बुलाकर हत्या की सुपारी दी थी।

सोनू के अनुसार हत्या का सौदा कितने रुपये में हुई, यह उसे नहीं पता लेकिन उसको दो लाख रुपये मिलने थे। सोनू ने बताया कि यह हत्या राकांपा के एक नेता के कहने पर की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए महाराष्‍ट्र पुलिस की अपराध शाखा के सुपुर्द किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल