लाइव न्यूज़ :

नोएडा में युवती की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 22, 2021 10:34 IST

Open in App

नोएडा, 22 अक्टूबर थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की गला रेत कर हुई हत्या के मामले के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे विला सोसाइटी में बुधवार की रात को पिंकी नामक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवती की हत्या के आरोपी चमन चौहान उर्फ अर्जुन को बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस कत्ल में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने के लिए आरोपी को लेकर जा रही थी, तभी वह दरोगा की पिस्तौल छीनकर गोलियां चलाते हुए भागने लगा। अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चमन पर गोली चलाई जो उसके पैर में लगी है। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने लूट के गहने, स्कूटी, मोबाइल फोन आदि बृहस्पतिवार को ही बरामद कर लिए थे। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी युवती से शादी करना चाहता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन