लाइव न्यूज़ :

अपहरण के बाद धर्म परिवर्तन करा कर शादी करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 31, 2020 19:59 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 31 दिसंबर गोरखपुर जिले में पुलिस ने एक लड़की के अपहरण के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर विवाह करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले नवंबर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया था। सूत्रों के अनुसार उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की थी। सूत्रों ने बताया कि मामले की तफ्तीश में पाया गया कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने लड़की को बुधवार को सकुशल मुक्त करा लिया था।

सूत्रों ने बताया कि मामले का आरोपी मंसूर (26) को भीटी रावत इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि आरोपी का कहना है कि आधार कार्ड में दी गई जन्म तिथि के हिसाब से वह लड़की बालिग है। वहीं, लड़की के पिता द्वारा पेश की गई हाईस्कूल की मार्कशीट के हिसाब से उसकी उम्र 17 साल है।

सहजनवा थाने के निरीक्षक संतोष यादव ने बताया कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाई स्कूल के अंकपत्र के हिसाब से उसकी उम्र 17 साल है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक मंसूर के खिलाफ अपहरण और शादी के लिए दबाव डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो इस मामले में विवाह के लिए जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने के खिलाफ बनाए गए नए कानून को भी लागू किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos