लाइव न्यूज़ :

धर्म परिवर्तन कराकर नाबालिग से निकाह करने का आरोप; तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 19:10 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) 27 जून जिले में रविवार को पुलिस ने नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह करने के आरोपी युवक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि फिरोजाबाद जिले के हशमत नगर का रहने वाला सलीम गुजरात के भरूच जिले में कैंटीन चलाने वाले मूल रूप से जौनपुर निवासी एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करता था। सलीम कैंटीन संचालक की 15 वर्षीय बेटी को पिछले दिनों झाड़—फूंक के जरिये उसकी बीमारी का इलाज कराने के बहाने भरूच से फिरोजाबाद लेकर आया और वापस नहीं लौटा।

प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस की एक टीम गुजरात के भरूच भेजी और वहां से पूरे मामले की जानकारी जुटाकर आरोपी सलीम, उसके पिता अब्दुल और बहनोई रहमान को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया, आरोप है कि लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और नाबालिग होने के बावजूद उससे निकाह किया गया इसलिए पॉक्सो कानून, अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की धारा में मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। लड़की को उसके पिता को सौंपने की भी कार्यवाही की जा रही है।

कुमार ने बताया कि फिलहाल यह मामला व्यक्तिगत रूप से निकाह करने का ही प्रतीत होता है। लेकिन क्या इसमें कोई गिरोह भी शामिल है, इस पर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो