लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर अखिलेश की छवि खराब करने का आरोप, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 30, 2021 23:20 IST

Open in App

कन्नौज (उप्र), 30 नवंबर फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग और 49 अन्य के खिलाफ यहां एक स्थानीय अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।

जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, "जांच के दौरान, जुकरबर्ग का नाम हटा दिया गया, जबकि फेसबुक पेज के व्यवस्थापक (एडमिन) के खिलाफ जांच की जा रही है।"

ठठिया के थाना प्रभारी प्रयाग नारायण बाजपेयी ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मवीर सिंह ने सोमवार को पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिये, जिसके बाद सराहती गांव निवासी अमित कुमार की शिकायत पर ठठिया थाने में मामला दर्ज किया गया ।

अदालत के समक्ष अपनी अर्जी में अमित कुमार ने कहा था कि फेसबुक पर 'बुआ बबुआ' नाम से एक पेज है जिसमें समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है ।

कुछ दिन पहले अखिलेश पर एक कार्टून बनाकर (फेसबुक पर) पोस्ट किया गया था। ''बुआ-बबुआ" का नारा तब गढ़ा गया था जब बसपा प्रमुख मायावती और अखिलेश ने 2019 के आम चुनाव में गठबंधन किया था।

अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में 25 मई को एक पंजीकृत डाक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन भेजा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया और मामला दर्ज करने का आग्रह किया।

अखिलेश के बाद उनकी पत्नी डिंपल यादव 2012 और 2014 में कन्नौज से सांसद चुनी गईं थी । 2019 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के सुब्रत पाठक विजयी हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र