लाइव न्यूज़ :

पुश्तैनी संपत्ति पर कब्जे के लिए 20 साल में परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 26, 2021 00:54 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र), 25 सितंबर गाजियाबाद पुलिस उस लड़के के शव की तलाश कर रही है जिसकी कथित तौर पर उसके ही चाचा ने संपत्ति विवाद में अपहरण के बाद हत्या की है।

पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त को ब्रिजेश त्यागी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की उसके बेटे रिशु का करीब एक सप्ताह से पता नहीं चल रहा है। इसके एक सप्ताह बाद 22 अगस्त को उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई कि संपत्ति विवाद में उनके बेटे का कुछ करीबी रिश्तेदारों ने ही 14 दिन पहले अपहरण कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि परिस्थिति जन्य सबूतों और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के आधार पर पुलिस दल ने मुरादनगर के बसंतपुर गांव निवासी लीलू (त्यागी के छोटे भाई), संभल जिले के राहुल और हापुड़ जिले के सुरेंद्र को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में मुख्य आरोपी ने रिशु का अपहरण कर हत्या करने और सुरेंद्र, विक्रांत, मुकेश और राहुल की मदद से शव बुलंदशहर में नहर में फेंकने की बात स्वीकार की।

पुलिस के मुताबिक लीलू ने कहा, ‘‘करीब 20 साल पहले वर्ष 2001 में मैंने अपने बड़े भाई सुधीर त्यागी की हत्या की और उसके कुछ महीने बार उनकी आठ साल की बेटी पायल को जहर देकर मारा डाला। इसके तीन साल बाद मैंने बड़े भाई की बड़ी बेटी पारुल (16) की हत्या की और शव हिंडन नदी में फेंक दिया। आठ साल पहले मैंने बड़े भाई ब्रिजेश के बेटे निशु की हत्या की और उसका शव हिंडन नदी में फेंक दिया।’’

पुलिस के मुताबिक परिवार के सभी सदस्यों की हत्या लीलू (45) ने पैतृक जमीन के लिए की जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा