नोएडा,28 फरवरी गौतमबुद्ध नगर जिले की एक्सप्रेस वे थाना पुलिस ने एक किशोरी को कथित तौर पर अगवा करने के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी सेक्टर-134 स्थित एक सोसाइटी में रहता है।
प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी ने कुछ समय पूर्व थाना एक्सप्रेस- वे क्षेत्र से एक किशोरी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करवा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।