लाइव न्यूज़ :

दलित किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 28, 2020 12:40 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 28 नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के एक गांव से दलित किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर उसे दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित एक होटल में बंधक बनाने के बाद उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को नोएडा सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया।

नोएडा सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय दलित किशोरी दो दिन पूर्व अपने घर से लापता हो गई थी, उसके परिजनों ने इस बाबत उसके अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने बीती रात को किशोरी को दिल्ली के न्यू अशोक नगर से बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि किशोरी को न्यू अशोक नगर का रहने वाला गुलजार उर्फ अमन नामक युवक ने कथित तौर पर अगवा करके दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित एक होटल में लेकर गया था।

सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार किया है।

उन्होंने बताया कि किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें यह बात प्रकाश में आई कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?