लाइव न्यूज़ :

महिला को बंधक बना नशे का टीका देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: July 19, 2021 22:30 IST

Open in App

जींद, 19 जुलाई हरियाणा में जींद के गांव शामदो में एक महिला को बंधक बना नशे का टीका देने और अश्लील हरकत करने के आरोप में अलेवा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति हत्या के मामले में जेल में बंद है। शिकायत के मुताबिक, रविवार दोपहर को दो युवक पीड़िता के घर में घुस आए और उसे बंधक बनाकर नशे का इंजेक्शन दिया और उसके पति की जमानत के बारे में पूछा। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की। महिला के बेहोश हो गई और युवक फरार हो गए। अलेवा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ बंधक बनाने, नशीला पदार्थ देने, छेड़छाड़ करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?