लाइव न्यूज़ :

नक्सली संगठन के लिए लेवी वसूलने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 1, 2021 01:12 IST

Open in App

चतरा, 31 जुलाई झारखंड के चतरा में पुलिस को लावालौंग थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ शनिवार को उस समय बड़ी सफलता मिली जब चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के लिए व्यवसायियों ओर ठेकेदारों से लेवी वसूलने के आरोपी नक्सली सहयोगी राजेन्द्र गंझू को हथियार व लेवी की रसीद के साथ गिरफ्तार किया गया।

चतरा में सिमरिया अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में टीम गठित कर लावालौंग थाना के बहागड़ा गांव में छापेमारी कर नक्सली सहयोगी को गिरफ्तार किया गया।

प्रियदर्शी ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार नक्सली टीएसपीसी संगठन के लिए लेवी की वसूली करता था। बरामद लेवी वसूली की रसीद में कई लोगों के नाम भी पुलिस को मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार नक्सल सहयोगी के पास से एक देशी कट्टा, आठ एम एम के पांच जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, लेवी वसूली की रसीद एवं बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल