लाइव न्यूज़ :

करोड़ों रुपये के ठगी का आरोपी दादरा नगर हवेली से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 23:56 IST

Open in App

मथुरा, 24 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के वृन्दावन में लोगों को आयात-निर्यात का कारोबार कराने के नाम पर कथित रूप से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी व फरार चल रहे विवेक तिवारी नामक युवक को पुलिस ने दादरा-नगर-हवेली से गिरफ्तार किया है। उसे बृहस्पतिवार को मथुरा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ठगी के कई मामलों में विवेक तिवारी,उसका भाई प्रशांत और पिता व भजन गायक बनवारी लाल शर्मा नामजद हैं।

कोतवाली इंस्पेक्टर शशि प्रकाश शर्मा ने बताया, कोतवाली में तीनों के खिलाफ ठगी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामले के पीड़ित अवधेश गौतम की शिकायत के मुताबिक प्रशांत और विवेक ने करीब दो वर्ष पहले उससे रेडीमेड कपड़ों के निर्यात के कारोबार के नाम पर ठगी की। गौतम ने चार महीने पहले प्राथमिकी दर्ज कराई थी लेकिन विवेक फरार चल रहा था।

उन्होंने बताया, ठा. बांकेबिहारी पुलिस चैकी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक टीम दादरा-नगर-हवेली गई थी। जहां से आरोपी विवेक शर्मा को गिरफ्तार कर बुधवार को वृन्दावन लाया गया।

पुलिस अधीक्षक (नगर)मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया, बृहस्पतिवार को कानूनी कार्रवाई करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता