लाइव न्यूज़ :

'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के नाम पर 500 बेरोजगारों से 50 करोड़ रूपये की ठगी का आरोप

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:10 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 13 अगस्त आत्मनिर्भर भारत के नाम पर बेरोजगारों को ट्रेडिंग सिखाकर रोजगार देने तथा बेरोजगारों को क्रिप्टो मुद्रा में निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गुप्ता कॉलोनी निवासी श्रीकांत ने शिकायत दी कि गुजरात के रहने वाले हितेश ऊर्फ नील पटेल ने नवम्बर 2020 में ट्विटर पर पोस्ट में कहा था कि वे लोगों को विदेशी मुद्रा प्रशिक्षण के साथ नौकरी देंगे।

शिकायत के हवाले से उन्होंने बताया कि उससे तीन माह के प्रशिक्षण शुल्क के रूप में 45 हजार रुपये लिए गए, शिकायतकर्ता से कहा गया था कि प्रशिक्षण के बाद उसे दो वर्ष के लिए नौकरी पर रखा जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान आरोपित ने क्रिप्टो मुद्रा में निवेश करने के लिए कहा। जिस पर उसने भी चार लाख रुपये का निवेश किया।

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा लगभग 500 लोगों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश किया। उसके द्वारा निवेश की गई राशि की कीमत 12 लाख रुपये बनती है, जबकि सभी निवेशकों की राशि की कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये बनती है।

उन्होंने बताया कि चार माह के बाद उसके अलावा अन्य प्रशिक्षण लेने वालों ने राशि वापस मांगी तो उन्हें कहा जाने लगा की आरबीआई ने भुगतान रोक दिया है जबकि उन्होंने राशि भारतीय बैंकों में जमा करवाई थी ।

पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी के इस खेल में केरल निवासी अलकेश, आरोपित हितेश उर्फ नील का पिता गोवर्धन भी शामिल है ।

शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह