लाइव न्यूज़ :

आगरा में मां-बेटी की नृशंस हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 9, 2021 23:00 IST

Open in App

आगरा, नौ मार्च उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना बाह के जरार कस्बे में मां और बेटी की नृशंस हत्या करने वाले आरोपी के साथ मंगलवार को पुलिस की बटेश्वर क्षेत्र में मुठभेड़ हो गयी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि उसके पैर में गोली लगी है और उपचार के लिये उसे अस्पताला में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद की है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक वेकेंट अशोक ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर बटेश्वर मार्ग गाविंद नामक आरोपी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उने पुलिस पर गोली चला दी ।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोविंद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।

अशोक ने बताया कि आरोपी गोविंद से एक तमंचा और बाइक बरामद की गयी है तथा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

दूसरी ओर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस ने बताया कि जनपद के थाना सिंभावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पशुओं को जहरीला पदार्थ खिलाकर, उनके मांस व खाल की तस्करी करने वाले 14 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से 2 गाड़ी, 4 किलो जहरीला पाउडर, पशुओं की

नौ खाल, मांस व पशु काटने के उपकरण बरामद किये हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सहारनुपर जिले मे थाना फतेहपुर पुलिस ने चोरी के पशु ले जाते हुए दो बदमाशों को गिरफतार कर लिया है ।

एक अन्य मामले में सहारनपुर जिले में ही पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काउ पोस्ट डालने के मामले में एक युवक को गिरफतार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं