लाइव न्यूज़ :

दहेज की खातिर विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:35 IST

Open in App

हापुड़़, चार अगस्त उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना सिंभावली के गांव अनूपुर डिबाई में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी । पीड़िता के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर थाना बाबूगढ़ में दी है।

पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार मरने वाली महिला की पहचान शाहीन के रूप में की गयी है । शाहीन के पिता जफर चुन्ना ने उसकी बेटी की शादी तीन साल पहले वसीम के साथ हुई थी और इसमें करीब 10 लाख रुपये नगद व कीमती सामान उन्होंने दिया था, लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग और दहेज की मांग करने लगे और मांग पूरी न होने पर वह उसे प्रताड़ित करने लगे।

जफर ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम को उनके घर के पास जंगल में शाहीन घायलावस्था में पड़ी मिली जिसे वह घर लेकर आए। शाहिन ने बताया कि उसके साथ पति वसीम, सास रूकैया, ससुर शफायत, जेठ कदीम, नदीम व शमीम तथा देवर नफीस ने मारपीट की और जंगल में फेंक दिया ।

गौरतलब है कि बुधवार की सुबह शाहीन की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग