लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में दो नन पर कथित हमले के आरोप पर बोले पीयूष गोयल- झूठ बोल रहे हैं सीएम विजयन

By भाषा | Updated: March 29, 2021 15:51 IST

यह कथित घटना 19 मार्च को हुई थी और पिछले सप्ताह केरल में इसकी गूंज सुनाई दी जब मुख्यमंत्री विजयन ने इस मसले को उठाया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में केरल की दो नन पर ट्रेन यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में कथित हमला किए जाने के आरोपों को पीयूष गोयल ने खारिज कर दिया।स्थानीय पुलिस ने ननों के विरुद्ध शिकायत मिलने के बाद उसकी सच्चाई जानने के लिए जांच की थी।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में केरल की दो ननों पर ट्रेन यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में कथित “हमला” किए जाने के आरोपों को सोमवार को खारिज किया और कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन इस मुद्दे पर गलत बयान दे रहे हैं।

गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “किसी नन पर कोई हमला नहीं हुआ था ।… राज्य (केरल) के मुख्यमंत्री पूरी तरह झूठ बोल रहे हैं और गलत बयान दे रहे हैं।”गोयल ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने ननों के विरुद्ध शिकायत मिलने के बाद उसकी सच्चाई जानने के लिए जांच की थी।

मंत्री ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा, “एक आरोप लगाया गया था। कुछ लोगों ने (ननों के विरुद्ध) शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का यह कर्तव्य है कि वह पता लगाए कि शिकायत सही है या गलत। पुलिस ने जांच की। उनके सभी दस्तावेजों की जांच की, यात्रियों की जांच की और तत्काल उन्हें जाने दिया।”

रेल मंत्री ने उन आरोपों को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि कथित तौर पर संघ परिवार से जुड़े छात्र कार्यकर्ताओं ने ननों को ट्रेन से जबरदस्ती उतारा था।उन्होंने कहा, “यह एकदम गलत है।” मंत्री ने कहा कि यदि कोई शिकायत करता है तो जांच करना पुलिस का दायित्व है। मंत्री ने यह नहीं बताया कि ननों के खिलाफ शिकायत किसने की थी।

टॅग्स :पीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन