लाइव न्यूज़ :

हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान गोली लगने से आरोपी घायल

By भाषा | Updated: September 23, 2021 15:44 IST

Open in App

नगांव, 23 सितंबर असम के होजाई जिले में झपटमारी का एक आरोपी हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस की गोली लगने से जख्मी हो गया।

होजाई थाने के प्रभारी तपन मेधी ने बृहस्पतिवार को बताया कि व्यक्ति को बुधवार शाम नेताजी प्वाइंट से तब पकड़ा गया था जब वह एक बुजुर्ग से कथित रुप से 75 हजार रुपये छीन कर भाग रहा था।

अधिकारी ने बताया कि उसे आगे की जांच के लिए नगांव लाया जा रहा था लेकिन उसने जब्रोका इलाके में पुलिस की हिरासत से कथित रुप से भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसपर गोली चलाई जो उसके पैर में लगी।

पुलिस ने बताया कि उसे नगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसके पास से 56,000 रुपये जब्त किए गए हैं और झपटमारी की घटना में शामिल दूसरे शख्स की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शक है कि दोनों ‘ईरानी गैंग’ के सदस्य हैं। यह गिरोह कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं।

इस साल 10 मई के बाद से, पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ों में 26 लोगों की मौत हुई है जबकि 43 अन्य जख्मी हुए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों ने हिरासत से ‘भागने की कोशिश की’ थी जिसके बाद उन्हें गोली मारी गई।

भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में पुलिस मुठभेड़ों की बाढ़ आ गई है। सरमा ने पुलिस को कानून के दायर में रहते हुए अपराधियों से लड़ने की पूरी आज़ादी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह