टाडा मामले में 28 वर्षों से फरार आरोपी अहमदनगर से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:54 IST2020-12-14T20:54:56+5:302020-12-14T20:54:56+5:30

Accused in TADA case absconding for 28 years arrested from Ahmednagar | टाडा मामले में 28 वर्षों से फरार आरोपी अहमदनगर से गिरफ्तार

टाडा मामले में 28 वर्षों से फरार आरोपी अहमदनगर से गिरफ्तार

ठाणे, 14 दिसंबर ठाणे पुलिस ने टाडा मामले में 28 वर्षों से फरार आरोपी को सोमवार को अहमदनगर जिले से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) लक्ष्मीकांत पाटिल ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि वर्ष 1992 में एक भूखंड को खाली कराने के लिए हथियार के जोर पर धमकाने अथवा 1.80 लाख रुपये की अवैध उगाही के प्रयास का आरोप सीताराम सुखदेव खोसे (66) समेत अन्य पर लगा था।

उन्होंने कहा, '' खोसे किसान के तौर पर अहमदनगर में रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को उसे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ 1992 में आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (टाडा) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Accused in TADA case absconding for 28 years arrested from Ahmednagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे