लाइव न्यूज़ :

हवालात में आरोपी की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: June 4, 2021 00:44 IST

Open in App

सुल्तानपुर, तीन जून उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक बंदी की थाने के लॉकअप में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व एक नाबालिग बालिका लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव निवासी राजेश कोरी पर नाबालिग को भगाने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष (कुड़वार) अरविंद कुमार ने राजेश को हिरासत में लेकर थाने ले आए थे।

बृहस्पतिवार को थाने के लॉकअप में संदिग्ध परिस्थितयों में राजेश की मौत हो गई। पुलिस राजेश को पहले कुड़वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश का शव जिला अस्पताल में रखा गया है । वहीं, उच्च अधिकारी थाने पर पहुंचकर पड़ताल कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने कहा कि राजेश की थाना परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी अरविंद पांडे, दरोगा शस्त्रजीत प्रसाद, मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पहरे पर तैनात होमगार्ड भोलेन्द्र के विरूद्ध कार्रवाई के लिये जिला कमांडेंट होमगार्ड सुलतानपुर को सूचित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू