लाइव न्यूज़ :

आतंकवादी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्तों को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:20 IST

Open in App

लखनऊ, 16 जुलाई उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के विशेष न्‍यायाधीश योगेंद्र राम गुप्ता ने आतंकवादी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार शकील, मोहम्मद मुईद व मुस्तकीम को शुक्रवार को सात दिन के लिए एटीएस की हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इन आरोपियों की हिरासत अवधि 16 जुलाई शाम छह बजे से शुरू होगी।

उन्होंने यह आदेश इस मामले के विवेचक व एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक संजय वर्मा की अर्जी को मंजूर करते हुए दिया है। बीते 15 जुलाई को एटीएस की विशेष अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। साथ ही पुलिस हिरासत में भेजने की अर्जी पर सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख तय की थी।

पुलिस की अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान तीनों आरोपी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अदालत के समक्ष उपस्थित हुए। एटीएस का कहना था कि अभियुक्तों ने कानपुर, लोधी, गाजियाबाद, चंदौली व मुजफ्फरनगर से असलहा व कारतूस खरीदा था। इनसे उन स्थानों की निशानदेही करानी है। मोहम्मद मुईद ने लखनऊ में जिस स्थान पर एक कथित आतंकवादी को पिस्टल व कारतूस उपलब्ध कराया था, उस स्थान का भी चिन्हीकरण कर ‘प्वाइंट आउट मेमो’ तैयार करना है।

एटीएस के मुताबिक तीनों आरोपियों से पहले से एटीएस हिरासत में मौजूद कथित आंतकवादी मिनहाज व मुसीरुद्दीन से आमना-सामना कराकर सही तथ्यों की जानकारी हासिल करनी है। इनसे बरामद मोबाइल का डाटा विधि विज्ञान प्रयोगशाला से प्राप्त कर उनका विश्लेषण करना व तथ्यों की रिकवरी भी करनी है।

एटीएस ने अदालत में कहा आसन्न खतरे के निराकरण के लिए विवेचना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी आरोपियों से पूछताछ की जानी है। इस घटना में शामिल अन्य सदस्यों की जानकारी प्राप्त करना है। इनसे यह भी पता करना है कि क्या आतंकवाद का कोई समानांतर माड्यूल तो कार्य नहीं कर रहा है। इन सभी बिंदुओं पर इनसे विस्तृत पूछताछ की जानी है, इसलिए 10 दिनों के लिए उन्हें पुलिस की हिरासत में देने की अर्जी मंजूर की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां