लाइव न्यूज़ :

पाक सीमा से मादक पदार्थ बरामदगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने पंजाब के होशियारपुर जिले से एक कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके तार पाकिस्तान निवासी एक अन्य तस्कर से जुड़े बताए जाते हैं।

केन्द्रीय एजेंसी ने यह जानकारी दी।

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे बीकानेर जिले में 2-3 जून की दरम्यानी रात 56 किलो से अधिक हेरोइन बरामद होने के बाद एनसीबी द्वारा चलाए गए व्यापक अभियान में जसबीर सिंह उर्फ मोमी/बॉस (35) को गिरफ्तार किया गया।

बीएसएफ के जवानों ने हेरोइन जब्त की थी और कहा था कि राजस्थान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बरामद हुआ यह अब तक का ''सबसे ज्यादा'' मादक पदार्थ है।

एजेंसी ने कहा कि सिंह ''आदतन अपराधी'' है और 2019 से फरार था।

एनसीबी ने मामले की पड़ताल की और राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मनस प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कर पंजाब और राजस्थान के विभिन्न स्थानों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''नशीला पदार्थ हासिल करने वाले (तीन जून को) मौके से फरार हो गए थे और उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। मामला जोधपुर स्थित एनसीबी इकाई को सौंप दिया गया।''

उन्होंने कहा कि इस अभियान के ''अंतर-राज्यीय के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रभाव'' हैं और बीएसएफ द्वारा जब्त की गई हेरोइन के संदिग्ध आपूर्तिकर्ता का नाम मलिक चौधरी है, जो पाकिस्तान के लाहौर में रहता है।

अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और एनसीबी ''अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे ड्रग सिंडिकेट के गठजोड़ को तोड़ने'' पर काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां