लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 8, 2021 18:16 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), आठ जून जिले में कथित रूप से आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के चार सदस्यों को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मंगलवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि थाना कोतवाली अंतर्गत कच्चा कटरा मोड़ में रहने वाले दवा व्यवसायी अखिलेश गुप्ता ने अपनी पत्नी व दो छोटे बच्चों के साथ सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अखिलेश ने मृत्यु से पूर्व एक पत्र भी छोड़ा था जिसमें अविनाश बाजपेई उर्फ विकास का जिक्र किया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज आरोपी बाजपेई को गिरफ्तार कर लिया है। एस आनंद के मुताबिक अविनाश की दोस्ती मृतक अखिलेश से थी और अखिलेश ने अपनी जमा पूंजी लगाकर मकान बना लिया था लेकिन जब व्यवसाय में पैसा नहीं रहा तो अविनाश उसे ब्याज पर रुपये दिलवाने लगा।

एसपी ने बताया कि आरोपी जो पैसा अखिलेश को दिलवाता था उसमें ब्याज पर कमीशन लेता था और जब साहूकार अपने पैसे मांगता था तो आरोपी दूसरे व्यापारी से पैसे दिलवा देता था। इसी तरह अविनाश ने अखिलेश को आधा दर्जन व्यापारियों से करीब एक करोड़ पैतीस लाख रुपये दिलवाए थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने दिसंबर 2019 में अखिलेश के मकान का बैनामा अपने नाम 12 लाख रुपये में करा लिया तथा एक अप्रैल 2021 को उन्हें अदालत से मकान खाली करने के लिए कानूनी नोटिस भी भिजवा दिया था।

आनंद ने बताया कि इन्हीं सब कारणों के चलते अखिलेश परेशान था। पुलिस ने मृतक के घर में मिले मोबाइल फोन आदि को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है वहीं आरोपी अविनाश बाजपेई को धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार अखिलेश गुप्ता (42), उनकी पत्नी रिशु गुप्ता (39), बेटे शिवांग (12) और बेटी हर्षिता (10) के शव सोमवार को उनके घर में लटके मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए