लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री खट्टर को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:39 IST

डॉ. दलबीर पर 22 फरवरी 2017 को जाट आरक्षण के दौरान भड़काऊ भाषण देने तथा प्रधानमंत्री को गाली देने का मामला सदर थाना में दर्ज हुआ था। हालांकि, तब उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदलबीर की गिरफ्तारी के विरोध में जींद-भिवानी रोड किया गया जाम।अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हरियाणा में जींद के सदर थानाक्षेत्र में पुलिस ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान फरवरी 2017 में भड़काऊ भाषण देने के मामले में वांछित तथा हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को धमकी देने, और गाली-गलौच करने के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हाल ही में सोशल मीडिया पर बीबीपुर गांव के किसान डॉ. दलबीर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह तीन कृषि कानूनों को लेकर खट्टर तथा मोदी को कथित रूप से गाली देता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा है। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में भड़काऊ बयानबाजी व गाली-गलौच करने का मामला दर्ज था, जिसमें वह वांछित था। 

खत्री के अनुसार अब फिर उसने प्रधानमंत्री तथा राज्य के मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसपर राजद्रोह, मानहानि, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है । 

इस बीच, दलबीर की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को किसानों ने जींद-भिवानी रोड पर बीबीपुर गांव में जाम लगा दिया। किसानों ने पुलिस पर दलबीर की गलत तरीके से गिरफ्तारी करने के आरोप लगाते हुए उसकी तुरंत रिहाई की मांग की। डीएसपी पुष्पा खत्री ने किसानों को समझा कर जाम खुलवाया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो